गुरुवार, अक्टूबर 21, 2010

एक सुहाना...सफर है जिंदगी

अक्सर ऐसे लोग मिल जाते हैं जिनके लिए ज़िंदगी बहुत कठिन होती है। ऐसे लोगों को अपने जीवन में बस मुश्किलें ही नजर आती हैं। हर वक्त उन्हें लगता है कि वे ही दुनिया के सबसे दुखी और परेशान प्राणी हैं। ऐसे अनेक लोगों को तो यह ज़िंदगी जीने के काबिल भी नहीं लगती।

यह सही है कि ज़िंदगी में दुख-तकलीफों और परेशानियों से मुठभेड़ होती ही रहती है। ऐसा दुनिया के हर इंसान के साथ होता है। हर आदमी की अपनी-अपनी परेशानियाँ होती हैं। जब तक ये जीवन है तब तक ये मुसीबतें तो रहेंगी ही। तो फिर क्या करें? चलिए जानते हैं।

उनकी जगह आप होते तो...
लोग अक्सर यही सोचकर परेशान होते हैं कि ये मुसीबतें हमारे ही हिस्से में क्यों? बेहतर होगा यदि यह सोचा जाए कि हमारी जगह अगर कोई और व्यक्ति होता तो वह ऐसे हालात में क्या करता? ऐसा सोचने पर आपकी कल्पना में ऐसे दृश्य उभरने लगेंगे जिनमें उस व्यक्ति ने उस मुश्किल का कोई न कोई हल निकाल लिया होगा। ऐसा सोचने से आपको बल मिलेगा तब आप यह सोच सकते हैं कि अगर वह व्यक्ति इस मुसीबत से निकल सका है तो हम क्यों नहीं निकल सकते।

बी ए ग्रेट वॉरि‍यर
अगर हम अपना नजरिया ऐसा बना लें कि हम सैनिक हैं और हमें परेशानियों, मुसीबतों और मुश्किलों रूपी दुश्मनों को खत्म करना है, तो हमारी ज़िंदगी बहुत हद तक बदल सकती है। अपने पर्सनालि‍टी में मुसीबतों से लड़ने और उन पर विजय पाने की भावना बना लें। तब हम कठिनाइयों से भागेंगे नहीं बल्कि डटकर उनका मुकाबला करते हुए उन पर जीत हासिल करेंगे।

मुश्कि‍लें तो आएँगी
अगर प्रॉब्लम्स को एक्‍सेप्‍ट कर लि‍या जाए तो लाइफ की आधी से ज्‍यादा प्रॉब्लम्‍स तो यूँ ही सॉल्‍व हो जाएँगी। अजीब हैं ना... लेकि‍न वाकई में अगर यह सोचा जाए कि प्रॉब्लम्स को तो रहना ही है और इनकी मौजूदगी में ही मंजिल पाना है तो, हमारे सोचने का तरीका काफी हद तक ऑप्‍टि‍मि‍स्‍ट हो जाएगा।

मुश्किलों को अलग-अलग करके हल करें
अपनी सारी मुश्किलों के बारे में एक साथ सोचेंगे तो इससे मुश्किलें और भी बढ़ने लगेंगी, इसलिए इन्हें एक-एक करके हल करने की कोशिश कीजिए। ऐसा करने से अपनी कठिनाइयों का बेहतर समाधान आप पा सकेंगे।

प्रॉब्लम्स को हौवा न बनने दें
प्रॉब्लम्स के आने से पहले ही उनके बारे में सोच-सोच कर उन्हें बड़ा वनने का मौका न दें। आने वाली मुसीबतों से बचने के लिए पहले से ही कोई उपाय सोचकर रखना कोई गलत बात नहीं, पर मुसीबतों के आने से पहले ही हरदम उनके बारे में सोच-सोच कर अपने आज को बिगाड़ लेना भी ठीक नहीं। आने वाली मुसीबतों के बारे में यह सोचिए कि जब मुश्किल आएँगी, तब देखा जाएगा, अभी से उनकी चिंता क्यों करें? हो सकता है कि वे मुसीबतें आपके जीवन में कभी आएँ ही नहीं।

तो आइए अपनी परेशानी के प्रति अपना दृष्टिकोण बदलें। दृष्टिकोण बदलेगा तो जीवन भी बदलेगा।

सोमवार, अक्टूबर 18, 2010

एवि‍एशन इंडस्‍ट्री और करि‍यर के ऑप्‍शंस

एवि‍एशन इंडस्‍ट्री के क्षेत्र में आज करि‍यर के कई ऑप्‍शंस खुले हैं। युवाओं के पसंदीदा क्षेत्रों में एवि‍एशन इंडस्‍ट्री बहुत लोकप्रि‍य वि‍कल्‍प माना जाता है। लड़कों में जहाँ एरोनॉटि‍कल इंजीनि‍यर बनने की चाह रहती है वहीं लड़कि‍यों में एयर होस्‍टेज बनने का क्रेज कायम है। लेकि‍न इन दोनों के अलावा भी एविएशन इंडस्ट्री में कई ऐसे अन्‍य सेक्टर्स भी हैं जि‍नमें आप करि‍यर की राह ढूँढ सकते हैं। एयरोनॉटिकल इंजीनियर्स : हवाई बेड़ों के रख-रखाव और मरम्मत हेतु एयरोनॉटिकल इंजीनियर्स की नियुक्ति करना इन एयरलाइंस की मजबूरी है। बीई, बीटेक डिग्री धारक इन इंजीनियरों को अनुभव और काबिलियत के आधार पर मोटा वेतन दिया जाता है। एयर होस्टेज : हवाई यात्रा को सुखद, अरामदायक और तनावरहित बनाने के लिए खूबसूरत और अपने कार्य में दक्ष युवतियों को एयरहोस्टेज के रूप में ये एयरलाइंस कंपनियां नियुक्त करती हैं। प्रायः ग्रेजुएट और हॉस्पीटेलिटी इंडस्ट्री से संबंधित ट्रेनिंग प्राप्त युवतियों को इसके लिए चुना जाता है।

कस्टमर केयर : आज के दौर में ग्राहकों की संतुष्टि का प्रत्येक कारोबारी कंपनी के लिए अतिरिक्त महत्व है। यही कारण है कि कस्टमर फ्रेंडली होने के अलावा ग्राहकों की असुविधाओं को न्यूनतम करते हुए आरामदायक हवाई यात्रा सुनिश्चित करने के क्रम में इन कस्टमर सपोर्ट एवजीन्यूटिव को बड़े पैमाने पर प्रत्येक एयरलाइंस द्वारा नियुक्त किया जाता है।

टिकट रिजर्वेशन : प्रत्येक बड़े शहर और एयरपोर्ट पर इंटरनेट टेलीकॉलिंग अथवा डायरेक्ट सेलिंग हेतु इन एयरलाइंसों द्वारा एयर टिकटों को बिक्री हेतु काउंटर बनाए जाते हैं इनमें ग्रेजुएट युवाओं को प्राथमिकता दी जाती है।

पायलट : निस्संदेह एयर सेवा में यात्रियों को गंतव्य तक सही सलामत पहुंचाने का सबसे बड़ा दायित्व पायलट के कंधों पर होता है। इसलिए ट्रेंड और उड़ान का खासा अनुभव रखने वाले पायलेटों को ये एयरलाइंस आकर्षक वेतन पैकेज पर नियुक्त करती है। इनके अलावा एकाउंट्स, एडमिनिस्ट्रेशन, फ्लाइट स्वीवर्ड, मार्केटिंग, पब्लिक रिलेशंस, कैटरिंग तथा टैक्नीकल विभागों के लिए बड़ी संख्या में टेण्ड युवाओं को एयर लाइंस कंपनियों द्वारा नियुक्त किया जाता है। एविएशन इंडस्ट्री में काम करने का एक बड़ा फायदा मुफ्त में देश-विदेश की सैर, फाइव स्टार होटलों में रहने का मौका तथा विश्व की नामी हस्ति‍यों से मिलने के अवसर के रूप में भी इन कर्मियों को बोनस के रूप में मिलता है।

शुक्रवार, अक्टूबर 15, 2010

असफलता भी सीखाती है

'यदि आप रसातल में पहुँच चुके हैं तो आप खुशकिस्मत हैं कि अब आपकी यात्रा केवल एक ही दिशा में होगी और वह है ऊपर की ओर।' अनूठे सकारात्मक चिंतन को दर्शाता 'नार्मन विसेंट पील' का उक्त मूलमंत्र असफलताओं से घिरे व्यक्ति की इच्छा-शक्ति को जगा सकता है। असफलता एक सामान्य प्रक्रिया है और यदि असफलताओं को सकारात्मक नजरिए से देखा जाए तो ये बेहद रचनात्मक साबित हो सकती है। यदि आप भी असफलताओं के दौर से गुजर रहे हैं तो ये कुछ कारगर उपाय अपना सकते हैं:- असफलता का स्वागत करें कहते हैं हर बाधा के पार एक अवसर इंतजार करता है। बस आप उम्मीद का दामन थामे रहिए। असफलता के कड़वे घूँट में सृजन के तत्व समाए रहते हैं। इसलिए बहुत बार असफलता किसी महत्वपूर्ण रचनात्मक कार्य की शुरुआत बन भाग्योदय की वजह बन जाती है। यदि आप असफलताओं के दौर में हैं तो धैर्यपूर्वक अपना उत्साह पूर्ववत कायम रखें। सोचें कुछ हटकर हम अपनी छोटी-सी जिंदगी में ढेरों सपने सँजोए रहते हैं। असफलता का दौर हमें अपने जीवन के लक्ष्यों से इतर सोचने का मौका देता है। इसलिए यह समय काफी अनुकूल साबित हो सकता है। इस समय किसी नई तकनीक या कला का प्रशिक्षण लिया जा सकता है। ऐसी कोशिशें न केवल नकारात्मकता के भाव को कुछ कम कर सकती हैं, बल्कि कुछ नया करने का एहसास उक्त समय की पीड़ा पर मरहम का काम करेगा और दिलो-दिमाग को एक नए रोमांच एवं अनुभूतियों से भर देगा। करें अच्छे वक्त का इंतजार एक प्रसिद्ध लेखक कहते हैं महान लोग वे भी हैं, जो इंतजार करते हैं। समय की ताकत का भरोसा कीजिए, क्योंकि बड़ी से बड़ी निराशा घोर मानसिक पीड़ा या भारी असफलाओं से उपजा दुख भी वक्त बीतने पर भर जाता है। वक्त हमेशा एक-सा नहीं रहता। बुरा वक्त यही दर्शाता है कि अब आपका अच्छा वक्त शुरू होने वाला है। कहें किसी अपने से नाजुक दौर में अपनी दुख तकलीफें, किसी अपने के साथ बाँट लीजिए। इससे आप हल्का महसूस करेंगे। कहा जाता है कि कहने से दुख कुछ कम हो जाता है। नई संभावनाएँ तलाशे ऐसे दौर में आप हताश न हों, बल्कि स्वयं के लिए नई संभावनाएँ तलाशें। एक रास्ता बंद होता है तो अनेक रास्ते खुल जाते हैं। याद रखें सबसे बड़ी हार स्वयं को हारा मान लेना है। अगर आपके मन में जुनून है तो उन्नाति का पथ बेहद विस्तृत एवं सीमाहीन होता है।

गुरुवार, अक्टूबर 07, 2010

हिन्दुत्व के प्रमुख तत्व

हिन्दुत्व के प्रमुख तत्व Hinduism-ब्रह्म या परम तत्त्व सर्वव्यापी हैईश्वर से डरें नहीं, प्रेम करें और प्रेरणा लेंहिन्दुत्व का लक्ष्य स्वर्ग-नरक से ऊपरहिन्दुओं में कोई पैगम्बर नहीं हैपरोपकार: पुण्याय पापाय परपीडनम्प्राणि-सेवा ही परमात्मा की सेवा हैसती का अर्थ पति े प्रति सत्यनिष्ठा हैहिन्दुत्व का वास हिन्दू के मन, संस्कार और परम्पराओं मेंपर्यावरण की रक्षा को उच्च प्राथमिकताहिन्दू दृष्टि समतावादी एवं समन्वयवादीहिन्दुओं के पर्व और त्योहार खुशियों से जुड़े हैंहिन्दुत्व का लक्ष्य पुरुषार्थ है और मध्य मार्ग को सर्वोत्तम माना गया है